Sunday 12 May 2013

------बीबीसी हिन्दी कश्मीर को भारत का हिस्सा नहीं मानता

एक प्रयास --------

BBC HINDIबीबीसी हिन्दी कश्मीर को भारत का हिस्सा नहीं मानता है। 
आज बुधवार 8 मई को उसने एक रपट लगाई है, जिसका शीर्षक है ‘भारत प्रशासित कश्मीर में हिंदी की बयार’।
इस रपट में बीबीसी हिन्दी ने कश्मीर में बढ़ रहे हिन्दी के प्रभाव के बारे में लिखा है। 
उसने लिखा है, ‘भारत प्रशासित कश्मीर में हिंदी को लेकर नई बयार बह रही है. दो दशक से अधिक समय तक चलने वाले सशस्त्र भारत विरोधी आन्दोलन के कारण दम तोड़ चुकी हिंदी अब एक नए सिरे से अपनी मौजूदगी का एहसास करा रही है’।
इस रपट में लेखक का नाम नहीं दिया गया है।
अभी कुछ दिन पहले तक बीबीसी हिन्दी का मुख्यालय लंदन के बुश हाउस में था। अब यह स्थानान्तरित होकर ब्राडकास्टिंग हाउस, पोर्टलैंड, लंदन में आ गया है।
ब्रिटेन कश्मीर को भारत का अंग मानता है।
किन्तु आश्चर्यजनक ढंग से बीबीसी रेडियो तथा बीबीसी अंग्रेजी तथा हिन्दी बेवसाईट इसे विवादित क्षेत्र मानता रहा है।
उल्लेखनीय है कि बीबीसी एक स्वाययत संस्था है। इस पर ब्रिटेन की नीतियों का कोई प्रभाव नहीं हैं। वह कष्मीर को विवादित क्षेत्र मानता है।
अपने समाचारों और रपटों में अक्सर वह भारत प्रशासित कश्मीर या फिर पाकिस्तान प्रशासित कश्मीर लिखता रहा है।

6 comments:

  1. कश्मीर भारत का है हमेशा रहेगा.

    ReplyDelete
    Replies
    1. बिलकुल ,हमारा है है और रहेगा .......

      Delete
  2. .और हम बीबीसी को कुछ नहीं मानते .हो गयी न बात बराबर .सार्थक आलेख

    ReplyDelete
    Replies
    1. अगर ऐसा हस्तक्षेप करना है तो राम-राम

      Delete
  3. यही तो दुष्प्रचार बाधा बना हुआ है...!

    ReplyDelete
    Replies
    1. जी , और ऐसे लोगो की कमी नही

      Delete

आपके आगमन पर आपका स्वागत है .......
आपके विचार हमारे लिए अनमोल है .............